गुरुग्राम, फरवरी 28 -- गुरुग्राम में 'विजन सिटी' परियोजना को विकसित करने में अभी और समय लगेगा। हरियाणा सरकार की ओर से ग्लोबल सिटी को विकसित करने के बाद विजन सिटी की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सेक्टर-88 में विजन सिटी विकसित करने की योजना है। एचएसआईआईडीसी मुख्यालय की ओर से इस सिटी को लेकर कार्ययोजना की तैयारी की जा रही थी। इसमें पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। विजन सिटी में व्यावसायिक कंपनियों के कार्यालय, होटल, बिजनेस पार्क, मॉल आदि बनेंगे। इसके विकास से नए रोजगार और कारोबार भी बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में यहां बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलेगी राहतएक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित हो रही एचएसआईआईडीसी के अनु...