गुरुग्राम, सितम्बर 4 -- गुरुग्राम पुलिस में अब एसएचओ की नियुक्ति और उनका मूल्यांकन जनता के फीडबैक से तय होगा। थानों में शिकायतकर्ताओं से व्यवहार, शिकायत निस्तारण की गति और पुलिसिंग की गुणवत्ता के आधार पर हर महीने रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। गुरुग्राम में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता को त्वरित व जवाबदेह पुलिसिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त शिवास कबिराज ने कार्यालय में बुधवार देर रात तक एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और क्राइम ब्रांच के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को रोकना और जन...