गुरुग्राम, फरवरी 20 -- गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की एक युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई युवती को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शिवम (19) है, जो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुलिसवाले ने ही किया गैंगरेप! दिल्ली की महिला से गुरुग्राम के होटल में दरिंदगी इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती गुरुग्राम स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट है। वह सितंबर 2025 में शिवम से मिलने के बाद से उसके साथ सेक्टर 69 में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.