गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में लगातार बढ़ते निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण के लिए नगर निगम ने एक बड़ी योजना तैयार की है। शहर में मलबे की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अब 1200 टीपीडी (टन प्रतिदिन) क्षमता का एक नया और सीएंडडी वेस्ट प्लांट विकसित किया जाएगा। सरकार की तरफ से इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले नगर निगम ने मलबे के निस्तारण के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे प्लांट लगाने की योजना बनाई थी। इस पुरानी योजना के तहत गांव धर्मपुर और बेगमपुर खटोला में सीएंडडी वेस्ट के छोटे प्लांट विकसित किए जाने थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने इस कार्यप्रणाली में बदलाव करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.