गुरुग्राम, जून 7 -- गुरुग्राम के सेक्टर-23 में शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक रिटायर कर्नल के घर में खिड़की की ग्रिल काटकर लूट की। लुटेरों ने कर्नल के बेटे विकास जैन और उनके परिवार को हथियारों के बल पर डराकर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे करीब 3:15 बजे भाग गए। आरोपी आपस में बंगाली में बात कर रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पालम विहार थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। एक बदमाश ने गुरुवार देर रात दो बजे के लगभग मकान के पीछे बने पार्क से बालकनी में प्रवेश किया। वहां पर कई चक्कर लगाने के बाद सीसीटीवी कैमरे का मुंह दीवार की तरफ करने के बाद मंदिर वाले कमरे की खिड़की की ग्रील को काटा गया और बदमाश अंदर घुस गया। उसके...