गुरुग्राम में रहने और जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बसें, रूट हुए फाइनल
गुरुग्राम, मई 22 -- गुरुग्राम में रहने और नौकरी करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मिलेनियम सिटी में अगले महीने से पीएम ई-बस सेवा के तहत 50 ई-बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर गुरुग्राम बस ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड का गठन हो चुका है। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) में 3.68 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को जमा करवाया जा चुका है। पीएम ई-सेवा के तहत जीएमसीबीएल को 100 ई-बस मिलनी हैं। जून में करीब 50 ई-बस मिलने की उम्मीद है, बाकी जुलाई में 50 ई-बस और मिल जाएंगी। अगले माह से ई-बसें चलाने की तैयारी तैयारी जीएमसीबीएल ने शुरू कर दी है। ई-बसों के संचालन के लिए सेक्टर-10 और सेक्टर-48 में ई-बस डिपो बनकर तैयार हो चुके हैं। इन ई-बसों का संचालन सेक्टर-10 के ई-बस डिपो से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 100 कॉलोनियों और सेक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.