गुरुग्राम में युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर स्कूटी से घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना
गुरुग्राम, नवम्बर 13 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम गुरुग्राम में ओल्ड रेलवे रोड पर सदर बाजार के पास स्थित नई बस्ती कॉलोनी में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे स्कूटी से घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया। यह सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। नई बस्ती निवासी नितिन कुमार की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद चार युवकों ने नितिन को जमकर पीटा। इसके बाद एक युवक स्कूटी के आगे वाली जगह पर नितिन को लेटाकर घसीटता हुआ लाया और एक घर के सामने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर फेंक दिया। इस मारपीट का आरोप साहिल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.