गुरुग्राम, अप्रैल 11 -- Gurugram News : दिल्ली के जनकपुरी, रोहिणी और राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर गुरुग्राम के इफको चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस सिलसिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से अनुमति मांगी है। डीएमआरसी की भूमि शाखा के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीसी चौहान ने एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को पत्र लिखकर अनुमति देने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर इन बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पीपीपी आधार पर दिल्ली में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के कई सेक्टरों में 400 से ज्यादा मकानों को HSVP के नोटिस, जानिए वजह पत्र के मुत...