गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक विस्तार को हरियाणा मंत्रिमंडल ने सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सेक्टर-पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक मेट्रो मार्ग करीब 1.80 किलोमीटर का होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के निर्माण को लेकर साल 2019 में तैयाार डीपीआर के मुताबिक पहले 5452.72 करोड़ रुपये कीलागत आनी थी, जो छह साल की समयावधि बीतने के बाद निर्माण लागत बढ़कर करीब 8500 करोड़ रुपये हो गई है। यह भी पढ़ें- नई उद्योग नीति को मंजूरी, अवैध औद्योगिक क्षेत्र नियमित होंगे रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट के निर्माण पर करीब 454.32 करोड़ रुपये की लाग...