गुरुग्राम में मेट्रो का 13.6 KM वाला यह प्रोजेक्ट हो सकता है रद्द, HMRTC कर रहा विचार
गुरुग्राम, अक्टूबर 8 -- गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर-पांच तक मेट्रो परियोजना के निर्माण की योजना रद्द हो सकती है। हरियाणा मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) इस बारे में विचार कर रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में प्रस्तावित एचएमआरटीसी की बैठक में इस परियोजना को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मेट्रो परियोजना की लंबाई करीब 13.6 किमी है। पिछले साल इस मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स को सौंपी गई थी। गुरुग्राम के इफको चौक से लेकर ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के बीच में मेट्रो के इस कॉरीडोर का हिस्सा करीब 7.1 किमी आ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदेश जारी किए हुए हैं कि नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेरठ की तर्ज पर मेट्रो संचालन की योजना तैयार की जाए। ऐसे में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.