गुरुग्राम, सितम्बर 24 -- गुरुग्राम में एक महिला की लिव इन पार्टनर ने हत्या कर दी। धर्म कॉलोनी में एक बस चालक ने महिला दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वह पिछले छह साल से महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से डंडा, पाइप और बेलन बरामद किया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला 33 साल का आकाश धर्म कॉलोनी के किराये के मकान में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। मामूली कहासुनी के बाद उसने महिला को पाइप, डंडे और बेलन से जमकर पीटा। महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हमने सिस्टम को चरमराते देखा है, गुरुग्राम में जलभराव पर CJI सूर्यकांतकहासुनी के बाद पीटा पूछताछ में आकाश ने बत...