गुरुग्राम, जुलाई 5 -- गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला इंजीनियर ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी मृतका सुष्मिता और उसका पति जयंत दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके के रहने वाले थे। दोनों ही पेशे से इंजीनियर थे और गुरुग्राम की एक नामी निजी कंपनी में काम करते थे। लगभग दो साल पहले ही दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ था। इसके बाद वे गुरुग्राम में आकर रहने लगे थे। सुष्मिता की मौत की खबर मिलते ही लखनऊ से गुरुग्राम पहुंचे उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष और विशेषकर पति जयंत पर गंभीर आरोप लगाए। ...