गुरुग्राम, सितम्बर 24 -- हरियाणा में ओल्ड गुरुग्राम की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध चुक्कनी माता मंदिर परिसर से गुरुवार देर रात मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक अज्ञात सिरफिरा महज छह से सात महीने की मासूम बच्ची को मंदिर के प्रांगण में फेंककर मौके से फरार हो गया। जमीन पर फेंकने की वजह से मासूम को सिर में गहरी चोट आई और वह जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान यह पूरी वारदात मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।बच्ची के रोने की आवाज से मिली जानकारी लोगों को इस घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब रात करीब सवा दस बजे के लगभग मंदिर परिसर से बच्ची के लगातार रोने की आवाज आने लगी, जिसे सुनकर अंदर मौजूद महिला बाहर प...