गुरुग्राम में बेकाबू थार का कहर, धार्मिक यात्रा पर जा रहे परिवार को टक्कर मारी; 4 गंभीर
गुरुग्राम, जुलाई 17 -- दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार अनियंत्रित काली थार ने धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार दी। थार की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। खुद थार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। गुरुग्राम सिटी में यह भीषण सड़क हादसा सुबह पांच बजे सोहना चौक के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि एक युवक को मौके पर मौजूद लोगो ने पकड़ लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- नोएडा की पारस टियारा सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.