गुरुग्राम में बेकाबू कार का कोहराम, सड़क किनारे खड़े दोस्तों को उड़ाया, CCTV में कैद हुई घटना
गुरुग्राम, जुलाई 3 -- साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर तेज रफ्तार के कारण हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शहर के सेक्टर-75 इलाके में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला 'हिट एंड रन' का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े एक ग्राफिक डिजाइनर समेत दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे को अंजाम देने के बाद कार सवार तीनों युवकों ने इंसानियत को पूरी तरह शर्मसार कर दिया। लहूलुहान हालत में तड़प रहे पीड़ितों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपी कार सवार मौके से गाड़ी सहित तेजी से फरार हो गए।सड़क किनारे खड़े थे दोनों दोस्त, अचानक काल बनकर आई कार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ग्राफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.