गुरुग्राम में बिलासपुर फ्लाईओवर की ओपनिंग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें अब कितना बचा काम
गुरुग्राम, अक्टूबर 7 -- गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर फ्लाईओवर को अगले 10 दिन के अंदर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को यहां से आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पहले चरण में दिल्ली से जयपुर की तरफ निर्माणाधीन फ्लाईओवर को खोला जाएगा। जयपुर से दिल्ली की तरफ फ्लाईओवर को अगले महीने में यातायात के लिए खोला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से गुरुग्राम के बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो करीब 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। दिल्ली से जयपुर की तरफ फ्लाईओवर करीब 97 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। अगले 10 दिन में फ्लाईओवर के इस हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। तीन लेन के फ्लाईओवर पर फिलहाल दिल्ली से जयपुर का आवागमन शुरू किया जाएगा। जयपुर से दिल्ली फ्लाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.