गुरुग्राम में बाढ़ जैसे हालात, 100 से अधिक जगहों पर जलभराव; वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
कृष्ण कुमार, अगस्त 6 -- साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के चलते शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। लगातार बारिश से गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों और रिहाइशी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पूरे शहर में 100 से अधिक मुख्य चौराहों, सड़कों और निचले इलाकों में भारी जलभराव दर्ज किया गया है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। बारिश का सबसे गंभीर असर शहर के प्रमुख अंडरपासों पर पड़ा है। मेदांता अस्पताल से दिल्ली की ओर जाने वाले अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। जलजमाव के बीच में ही एक गाड़ी बंद होकर फंस गई। इसी तरह सराय अलावर्दी रेलवे अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे वहां वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। चालक जान जोखिम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.