गुरुग्राम, मार्च 24 -- दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 12 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के चंडीगढ़ मुख्यालय पर इन गांवों की 1800 एकड़ जमीन को चिन्हित करने के बाद अब रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेट निर्धारित करने के बाद किसानों की राय ली जाएगी। इसके बाद सहमति से जमीन की खरीद शुरू होगी। यह भी पढ़ें- 25 KM लंबा गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड होगा 4 लेन; 10 गांवों और KMP पर जाना भी आसानकहां-कहां बनेंगे तीनों औद्योगिक क्षेत्र एचएसआईआईडीसी की ओर से पद्मा योजना के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र 750 एकड़ पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए चार गांवों की चिन्हित की गई है। इसमें रामपुर गांव, जनौला, जोरी, और जटोला गांव शामिल ह...