गुरुग्राम, मार्च 3 -- सुरक्षा चुनौतियों और संभावित आतंकी खतरों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार के बजट में गुरुग्राम में आतंकवाद निरोधक थाना स्थापित करने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर के अधिकारी के अधीन एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के गठन की भी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटा होने और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मौजूदगी के कारण गुरुग्राम संवेदनशील श्रेणी में आता है। ऐसे में खुफिया निगरानी, त्वरित कार्रवाई के लिए यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदाआईजी रैं...