गुरुग्राम, मई 31 -- गुरुग्राम शहर में हर दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए तेजी से काम हो रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसके लिए मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर बख्तावर चौक तक तीन नए फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। इनके बनने से मेट्रो स्टेशन से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक की सड़क सिग्नल फ्री हो जाएगी। इस पर चर्चा करने के लिए जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अधिकारी शामिल रहे। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज और बसई चौक होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क की लंबाई करीब 16 किलोमीटर है। यह भी पढ़ें- BPL और EWS फ्लैट योजना रद्द करने पर रो...