गुरुग्राम, मई 17 -- गुरुग्राम जिले की सोहना औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में उद्योग लगाने के लिए 10 नई कंपनियों ने जमीन मांगी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ई-नीलामी में यह कंपनियां शामिल हुईं। इन कंपनियों को इस महीने के अंत तक सोहना के औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होने की संभावना है। कई कंपनियों ने जमीन पर कब्जा मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कंपनियों के शुरू होने से सैकड़ों रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। एचएसआईआईडीसी के अनुसार सोहना आईएमटी में 1600 एकड़ पर विकसित करके 876 प्लॉट काटे गए हैं। इसमें 472 प्लॉटों का कंपनियों को आवंटन हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बेटे के सामने ट्रेन से जा कटी मां, लाश के हुए 100 से ज्यादा टुकड़े इसमें से 50 कंपनियों ने उद्योग लगाने के लि...