गुरुग्राम, मई 22 -- साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार रात एक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया, जिसके चलते रैपिड मेट्रो ट्रेन सेवा ठप हो गई। दरअसल यह संकट सेक्टर-72 स्थित 220 KVA के मुख्य बिजली घर (सब-स्टेशन) का मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक फूंकने की वजह से पैदा हुआ। जिसके कारण शहर के 7 अन्य बिजली घर पूरी तरह से ठप हो गए, जिससे शहर के बड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई है और रैपिड मेट्रो सेवा पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है। बिजली गुल होने की वजह से गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो की सेवा रात करीब 9 बजे से पूरी तरह बाधित है। ऐसे में रैपिड मेट्रो के अचानक ट्रैक पर रुकने की वजह से उसके अंदर सैकड़ों यात्री फंस गए और मजबूर होकर ट्रैक पर पैदल ही चलते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हुए देखे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर ठीक होने में 8 से 10 घंटे...