गुरुग्राम में फिलहाल 1600 मकानों को तोड़फोड़ और सीलिंग से राहत, अब आगे क्या?
गुरुग्राम, जुलाई 15 -- गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-एक से लेकर फेज-पांच तक के करीब 1600 मकानों को फिलहाल सीलिंग और तोड़फोड़ से राहत मिली है। मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा अदालत में डीएलएफ मामले में सुनवाई थी। उम्मीद थी कि सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट का स्टे हट जाएगा, लेकिन अभी स्टे बरकरार है।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के सामने रखी रिपोर्ट नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय ने एक सर्वे रिपोर्ट पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के समक्ष रखी थी। इसके मुताबिक, करीब 5100 मकानों में नक्शे और कब्जा प्रमाणपत्र का उल्लंघन हुआ है। हाई कोर्ट ने दी थी मोहलत पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इन सभी मकान मालिकों को पक्ष रखने के लिए समय दिया था। करीब 1600 मकान के मालिकों ने उच्च न्यायालय में आपत्ति दायर करते हुए याचिका दायर की थी। इन मकान मालिकों को छोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.