नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम के सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग लग गई। पूरा इलाका धुएं के गुबार में भर गया और अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। लेकिन अभी तक आग बुझ नहीं सकी है। गोदामों में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। जिस गोदाम में आग लगी है, उसके बिल्कुल पास ही स्थित पेट्रोल और सीएनजी पंप है। सुरक्षा के मद्देनजर उसे बंद कराया गया है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 88 में पास पास फर्नीचर के चार गोदाम हैं। गोदामों के मालिक अलग-अलग हैं। सबसे पहले एक गोदाम में आग लगी, जिस ने बाकी तीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों गोदाम पूरी तरह चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में भीषण सड़क हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.