गुरुग्राम में फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़, बिना किसी डिग्री के 6 साल से मरीजों का 'इलाज' कर रहा था 'डॉक्टर'
गुरुग्राम, मई 27 -- गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़ किया है, जहां बैठने वाला डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा था और करीब छह सालों से मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। आरोपी फर्जी डॉक्टर की पहचान सुकुमार बिस्वास के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और सेक्टर 110 में स्थित यादव मार्केट में 'डॉ. बंगाली जनता सेवा क्लिनिक' नाम से अपनी फर्जीवाड़े की दुकान चला रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत न्यू पालम विहार इलाके में स्थित इस फर्जी क्लिनिक पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब अधिकारियों ने उस डॉक्टर से उसकी मेडिकल डिग्री, पंजीकरण प्रमाण पत्र और दवा लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी दस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.