गुरुग्राम में फंदे से लटका मिला युवक, मौत
औरैया, अगस्त 31 -- बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भूठा गांव निवासी युवक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक वहां बड़े भाई के साथ रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। भूठा गांव निवासी रामचंद सविता पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ रुरुगंज में किराए के मकान में रहते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा मोहित कुमार कुछ समय पहले रोजगार के लिए गुरुग्राम गया था। वहां वह अपने बड़े भाई आकाश के साथ रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोहित का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.