गुरुग्राम में फंदे पर लटका मिला हसनपुर के युवक का शव
अमरोहा, मई 19 -- हसनपुर, संवाददाता। हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी स्कूल के टैक्सी चालक का शव राजेंद्र पार्क थाने की आनंद गार्डन पुलिस चौकी क्षेत्र में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाने के बाद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव पुटशल निवासी 35 वर्षीय सनोज पुत्र फत्तन सिंह गुरुग्राम के निजी स्कूलों में टैक्सी चलाता था। वह आनंद गार्डन पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम खबर लगी कि सनोज का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर मचे कोहराम के बीच परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज चुकी थी। पिता फत्तन सिंह ने गुरुग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.