गुरुग्राम, मार्च 25 -- गुरुग्राम के बालियावास इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल प्रबंधन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस की टीम, थाना डीएलएफ फेज-1 से मौके पर पहुंची। उनके साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किया गया। एहतियातन सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- लिफ्ट के बहाने किडनैप; गुरुग्राम ले जा गैंगरेप, पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिशघंटों चला सर्च ऑपरेशन, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला विशेष टीमों न...