गुरुग्राम में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 226 लोगों को हिरासत में लिया, जानिए क्या था उनका कसूर
गुरुग्राम, मई 28 -- गुरुग्राम पुलिस ने शहर में अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार देर रात एक विशेष अभियान चलाया और कानून का उल्लंघन करने वाले 226 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह अभियान बुधवार की रात पूरे गुरुग्राम में चलाया गया था, जो सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर केंद्रित एक विशेष मुहिम का हिस्सा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने पार्कों, पार्किंग क्षेत्रों, सड़कों के किनारे और अन्य जगहों की जांच की, और सार्वजनिक रूप से शराब पीते पाए गए 226 लोगों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- PWD बनाता तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.