गुरुग्राम, मई 23 -- गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित बिजलीघर में शुक्रवार रात आग लगने से रैपिड मेट्रो सेवा करीब एक घंटे तक ठप रही। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे यात्री बीच में ही जहां के तहां फंस गए। पावर कट के चलते एसी बंद होने और काफी देर तक बिजली आने के चलते गर्मी और घुटन से बेहाल यात्रियों को रैपिड मेट्रो के इमरजेंसी गेट के रास्ते बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्री ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशनों तक पहुंचे। रैपिड मेट्रो सेवा तो कुछ देर में बहाल भी कर दी गई, मगर खबर लिखे जाने तक 200 कॉलोनियों, सेक्टर और गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी। गुरुग्राम रैपिड मेट्रो दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक से शुरू होकर सेक्टर-55-56 तक जाती है। यह लाइन दिल्ली मेट्रो के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से जुड़ी है।गुरुग्राम शहर के एक चौथाई क्षेत्र में बत्ती गुल गुरु...