गुरुग्राम, जून 25 -- गुरुग्राम में पालतू कुत्तों को लेकर नए नियम बनाए गए हैं। बढ़ते हिंसक हमलों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। 25 नस्लों को घुमाने पर पाबंदी लगा दी गई है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए शहर में पालतू कुत्तों के पंजीकरण, नियंत्रण और विनियमन के लिए नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब गुरुग्राम नगर निगम की सीमा के भीतर सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले या सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कुत्ता मालिकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि कई मालिकों द्वारा अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण न क...