गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिलेनियम सिटी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया गया। शहर में नगर निगम, यातायात पुलिस और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने मिलकर कई बड़े जागरूकता अभियान चलाए। बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को प्रकृति को बचाने, पौधारोपण करने और सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। शहर में अलग-अलग जगहों पर आयोजित इन विशेष कार्यक्रमों में सभी ने मिलकर एक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की शपथ ली। नगर निगम ने शहरभर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक पहल की। सेक्टर-56 में निगम और आई एम गुड़गांव संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समाधान हब का उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने जाना कचरे से कंचन बनाने का मंत्र कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.