गुरुग्राम, मार्च 23 -- गुरुग्राम शहर में भवन निर्माण के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। भू-माफियाओं और निर्माणकर्ताओं ने प्रशासन की नाक के नीचे पांच हजार से अधिक अवैध इमारतें खड़ी कर दी हैं। हैरानी की बात यह है कि महज तीन-तीन फीट चौड़ी तंग गलियों में छह से सात मंजिला ऊंची इमारतें बना दी गई हैं। आग लगने की स्थिति में इन इमारतों में बचाव कार्य में मुश्किल आ सकती है। शहर के पॉश इलाकों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सबसे अधिक भयानक है। गांव सिकंदरपुर, चक्करपुर, नाथूपुर, उल्लावास, रामगढ़, और बादशाहपुर सहित दर्जनों गांवों में इस तरह की अवैध इमारतों की बाढ़ आ गई है। इन गांवों की गलियां इतनी तंग हैं कि दो लोगों का एक साथ निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में यदि किसी इमारत में आग लगने जैसी कोई आपातकालीन घटना हो जाए, तो वहां आग बुझाने वाले...