गुरुग्राम, मार्च 27 -- दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के नीमराना तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के साइबर सिटी स्टेशन का डिजाइन तैयार हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस डिजाइन को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को सौंप दिया है। हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस डिजाइन को रखा जाएगा। शंकर चौक के पास प्रस्तावित साइबर सिटी स्टेशन के इस डिजाइन में प्रवेश और निकासी करीब 150 से 200 मीटर की दूरी पर होगी। वाहनों के पार्किंग की जगह को भी इस डिजाइन में निर्धारित किया है। डिजाइन के साथ इसके निर्माण में आ रही पानी, सीवर, बिजली लाइन और बरसाती नाले के स्थानांतरण की समयसीमा के बारे में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.