गुरुग्राम, अक्टूबर 1 -- गुरुग्राम में युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर छाने की सनक जानलेवा स्टंटबाजी का रूप लेती जा रही है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात को एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी पर आतिशबाजी का खतरनाक स्टंट किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने अब इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में चल रही बिना नंबर की कार की छत पर युवक पटाखे रखकर फोड़ रहे हैं। कार की छत पटाखे के शॉट्स दनादन निकल रहे हैं। ये पटाखे ज्यादा ऊपर नहीं जा रहे थे और नीचे ही फट रहे थे, जिससे एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी और खतरा महसूस हुआ। यह गाड़ी बिल्कुल नई लग रही थी और उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। स्टंटबाज युवक केवल पटाखे फोड़ने तक ही नहीं रुके, वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.