गुरुग्राम, फरवरी 23 -- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास पांच नए सेक्टर विकसित करने की योजना है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से इसके लिए तैयारी की जा रही है। जमीन से जुड़ी जानकारी को एकत्रित करके ई-भूमि पोर्टल पर डाला जाएगा। इसके बाद जमीन के अधिग्रहण या खरीदने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। एचएसवीपी से मिली जानकारी के मुताबिक, मिलेनियम सिटी में सेक्टर-36ए, 37 के अलावा सेक्टर-68, 69 और 70 को विकसित करने के लिए जमीन मालिकों से जमीन ली जाएगी। इन सेक्टरों को पहले चरण में लॉन्च किया जाएगा। सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-70 तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर हैं। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.