नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Gurugram News : गुरुग्राम में रहने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। गुरुग्राम के सेक्टर-68 और 69 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से गांव बादशाहपुर के पास जोड़ने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। इस मुख्य सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड, फुटपाथ और नाला बनाया जाएगा। करीब दो किलोमीटर लंबी इस मुख्य सड़क का आधा किलोमीटर का हिस्सा बना हुआ था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का मामला अदालत में विचाराधीन था। कोर्ट से स्टे हटने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने जनवरी में अधिग्रहित जमीन पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद जमीन का कब्जा जीएमडीए को सौंप दिया गया था। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के कई सेक्टरों म...