गुरुग्राम में दिवाली पर सनसनीखेज मर्डर, गैंगस्टर अशोक राठी के गुर्गे को कार में गोलियों से भून डाला
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम गुरुग्राम में गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के गुर्गे दीपक की दिवाली पर रविवार देर रात कार के अंदर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी किसी गैंग ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल नहीं की है। करीब 35 साल के दीपक की लाश पुलिस को सोमवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के पास एक स्विफ्ट कार के अंदर पड़ी मिली। शव पर कई गोलियों के निशान थे। कार पर भी गोलियां चलाई गई थीं। ऐसे में पुलिस मान कर चल रही है कि हत्या की इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप: 4 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.