हिन्दुस्तान, मार्च 2 -- द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर मार्ग स्थित दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 10 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। करीब डेढ़ साल के बाद जीएमडीए की तरफ से इस फ्लाईओवर के निर्माण की डीपीआर को तैयार कर लिया है। सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से लेकर आईएमटी मानेसर की तरफ दादी सती चौक के ऊपर से तीन-तीन लेन का फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा।यातायात जाम होने से लोग होते हैं परेशान मौजूदा समय में इस चौराहे पर गोल चक्कर बना हुआ है। यातायात सिग्नल भी लगा हुआ है। गोल चक्कर के आसपास सड़क क्षतिग्रस्त ...