पीटीआई, मार्च 21 -- दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।ओवरटेक करते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान 53 वर्षीय महेश्वरी दयाल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे पत्नी व पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह DLF ग्रीन से दो सवारियों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो M3M बिल्डिंग के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार थार ने ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया और ऑटो में जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.