गुरुग्राम में ढाई साल की बेटी को मारकर मां ने खुद का गला रेता, क्या वजह
गुरुग्राम, अप्रैल 7 -- Gurugram Murder: गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेक्टर-9 स्थित सूर्या विहार इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद का गला रेत खुदकुशी की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। महिला की हालत स्थिर होने के बाद पूछताछ से ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम जब महिला का 31 वर्षीय पति काम से घर लौटा तो उसने पत्नी को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा पाया, जबकि बेटी बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में दोनों को सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- 20 साल पुराने नौकर ने सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.