गौरव चौधरी, जनवरी 19 -- गुरुग्राम में सरकारी डॉक्टर की हैवानियत सामने आई है। गुरुग्राम के सेक्टर-93 स्थित हयातपुर इलाके में रविवार रात स्कॉर्पियो सवार एक डॉक्टर ने सड़क किनारे खड़े फूड डिलीवरी ब्वॉय को पहले टक्कर मारी। विरोध करने पर दोबारा गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। इसमें एक डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-10 थाने में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग में तैनात सरकारी डॉक्टर नवीन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शी डिलीवरी ब्वॉय विक्रम ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पांच-छह राइडर्स हयातपुर में पिकअप पॉइंट पर अपने अगले ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। वे सभी सड़क किनारे अपनी बाइकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.