गुरुग्राम में चलती सिटी बस बनी आग का गोला, 20 से अधिक यात्री थे सवार; कूदकर बचाई जान
चंडीगढ़, अगस्त 13 -- गुरुग्राम में गुरुवार को फिर एक चलती सिटी बस में आग लग गई। बस सवारियों से भरी थी। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि अप्रैल महीने में भी यहां एक सिटी बस में आग लग गई थी। तब बस में 15 से 20 लोग सवार थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण ओल्ड दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया और क्रेन से जली हुई बस को सड़क से हटवाया। यह भी पढ़ें- लाल किला फुल ड्रेस रिहर्सल: दिल्ली में कल सुबह से कई रास्ते बंद, देखें लिस्टइंजन से अचानक निकलने लगा ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.