गुरुग्राम, जून 30 -- सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने अब पूरी तरह सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार की छत पर बैठकर सफर करने और स्टंट करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाईवे पर चलती गाड़ी की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है, जिससे न सिर्फ उसकी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों का जीवन भी गंभीर संकट में पड़ गया था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर ली है और उसे नियमानुसार नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस अध...