गुरुग्राम में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त; क्या थी वजह
गुरुग्राम, अगस्त 12 -- गुरुग्राम नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को गांव कादरपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक के नेतृत्व में नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान करोड़ों की कीमत की जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया है। प्रशासन ने इस बुलडोजर ऐक्शन की वजह भी बताई है।प्रशासन के ऐक्शन से मचा हड़कंप कार्रवाई के दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता आशीष हुड्डा की टीम ने मोर्चा संभालते हुए अनाधिकृत निर्माणों और अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से देखते ही देखते कई अवैध ढांचों को गिराकर नगर निगम की बेशकीमती जमीन को सुरक्षित और पूरी तरह अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.