गुरुग्राम में खूब चला GMDA का पीला पंजा, 14 JCB मशीनों से ध्वस्त किए 650 से ज्यादा अवैध निर्माण
गुरुग्राम, अगस्त 11 -- गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की एनफोर्समेंट विंग ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया। इस दौरान प्राधिकरण की टीमों ने अतुल कटारिया चौक से शीतला माता रोड तक लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। GMDA ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के चार अगस्त के उस आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की, जिसमें शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों से सभी प्रकार के अवैध कब्जे तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए थे। सार्वजनिक रास्ते और ग्रीन बेल्ट को खाली कराने के लिए चलाई गई इस मुहिम में 36 अधिकारियों और 14 JCB मशीनों से लैस 12 फील्ड टीमों ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान शाम तक टीमों ने दुकानों के आगे बढ़ाकर बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.