गुरुग्राम, सितम्बर 7 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में राशन दुकानों की संख्या और बढ़ेगी। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से किए गए सर्वे में गुरुग्राम में 90 नए राशन डिपो बनाए जाने की बात कही गई है। अब इनकी संख्या 145 से बढ़कर 235 होगी। सबसे खास बात यह है कि इन नए खुलने वाले राशन डिपो में से हर तीसरा डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।नए डिपो पर होंगे 500 राशन कार्ड जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शहर में नए डिपो के लिए वार्डों में सर्वे किया गया। इसमें 50 नए डिपो बनाए जाएंगे। अभी 48 डिपो संचालित हो रहे हैं। एक डिपो पर 600 से 900 राशन कार्ड धारक हैं। अब नए डिपो बनने के बाद 100 से 400 राशन कार्ड कम किए जाएंगे। इसके बाद नए डिपो पर 500 राशन कार्डों की संख्या होगी। शहर में 50 और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 नए डिपो बनने जाएंगे, जिससे ...