गुरुग्राम, मई 8 -- गुरुग्राम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के यार्ड में जमा कचरे से प्लास्टिक हटाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें एक शख्स के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 70 में एसपीआर रोड पर ट्यूलिप चौक के पास सुबह करीब 11:50 बजे हुई। झड़प के दौरान लाठियों का इस्तेमाल किया गया, गोलियां चलाई गईं और पांच खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। बादशाहपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय पाल ने कहा, जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। घायल लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क...