गुरुग्राम, मार्च 8 -- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक स्थित लग्जरी कारों के एक शोरूम बिग ब्वॉय टॉय पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इसमें से एक गोली एक बिल्डर के चालक को छूकर निकल गई। घायल चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह वारदात शनिवार देर शाम को घटित हुई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर तीन युवक यहां पहुंचे और कार शोरूम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर शोरूम में हड़कंप मच गया। शोरूम के शीशे भी इस गोलीबारी में टूट गए। शोरूम की दीवारों पर गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने 15 से 16 राउंड फायर किए। यह भी पढ़ें- दिल्ली के बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव; जांच जारी यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, पेपर बिगड़ने के कारण था तनावरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.