लखीमपुरखीरी, जून 3 -- धौरहरा खुर्द निवासी एक युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। मुकेश कुमार (25) पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम धौरहरा खुर्द, रोजगार के सिलसिले में हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर काम करता था। वह अपने कुछ साथियों के साथ एक ही कमरे में रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को मुकेश के एक मित्र ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके कुछ समय बाद वह मोबाइल नंबर बंद हो गया। चिंतित परिजनों ने लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में जब मुकेश के मोबाइल फोन पर दोबारा कॉल की गई तो फोन हरियाणा पुलिस ने उठाया और मुकेश की मौत की सूचना दी। मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प...